BIG NEWS : प.बंगाल में वोटिंग के बीच हिंसा, कुमारगंज में BJP उम्मीदवार को दौड़ाकर पीटा, भाजपा प्रत्याशी की कार पर हमला, मुर्शिदाबाद में भिड़े ममता-हुमांयू कबीर समर्थक
दक्षिण मिदनापुर की कुमारगंज सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला हुआ। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि वह हमले से बचने के लिए भाग रहे हैं, जबकि उनके साथ मौजूद सुरक्षा कर्मी भी उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
West Bengal assembly election 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बीच कई इलाकों से हिंसा और झड़प की खबरें सामने आई हैं। दक्षिण मिदनापुर की कुमारगंज सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला हुआ। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि वह हमले से बचने के लिए भाग रहे हैं, जबकि उनके साथ मौजूद सुरक्षा कर्मी भी उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बावजूद भीड़ ने उन्हें घेरकर मारपीट की।
अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला
वहीं, आसनसोल साउथ सीट से बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर बर्नपुर के रहमतनगर इलाके में हमला किया गया। पत्थरबाजी में उनकी गाड़ी का पिछला शीशा टूट गया। अग्निमित्रा पॉल ने आरोप लगाया कि मतदान केंद्र से निकलते वक्त उनकी कार को निशाना बनाया गया। उन्होंने हीरापुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
कई जगह BJP-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प
राज्य के विभिन्न हिस्सों से भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें मिल रही हैं। इसके अलावा कई मतदान केंद्रों पर EVM खराब होने की शिकायतें भी सामने आई हैं, जिससे वोटिंग प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
मुर्शिदाबाद में बमबाजी, कई घायल
मुर्शिदाबाद जिले के नौदा क्षेत्र में वोटिंग से एक दिन पहले देर रात देसी बम फेंके जाने की घटना सामने आई। इस हमले में कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद हुमायूं कबीर मौके पर पहुंचे, जहां उनका विरोध हुआ और TMC कार्यकर्ताओं के साथ झड़प भी हुई।
इसके बाद हुमायूं कबीर धरने पर बैठ गए और आरोप लगाया कि पुलिस TMC कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उनके समर्थकों पर कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है।
मतदान जारी, सुरक्षा पर सवाल
इन घटनाओं के बीच पश्चिम बंगाल में 152 सीटों पर पहले चरण की वोटिंग जारी है। दोपहर 3 बजे तक राज्य में 78% मतदान दर्ज किया गया है। हिंसा और गड़बड़ी की इन घटनाओं ने चुनावी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











