अंचलाधिकारी ने बख्तियारपुर शहर में चलाया मास्क चेकिंग अभियान,वसूला जुर्माना, दुकानें की गई सील….

बार बार लोगों को समझाने के बावजूद भी लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।

Jul 15, 2020 - 04:36
अंचलाधिकारी ने बख्तियारपुर शहर में चलाया मास्क चेकिंग अभियान,वसूला जुर्माना, दुकानें की गई सील….

बख्तियारपुर अंचल अधिकारी अशोक सिंह ने दल-बल के साथ जायजा लेने जब बख़्तियारपुर बाजार पहुंचे तो कई लोग बगैर मास्क के पाए गए। जिन्हें सरकार की तरफ से मास्क मुहैया करवाया गया और लगातार पहनने की हिदायत दी गई। साथ में ₹50 प्रति व्यक्ति की दर से जुर्माना भी वसूला गया।

बख्तियारपुर अंचलाधिकारी क्षेत्र का जायजा लेते हुए।

अंचलाधिकारी ने बताया की बार बार लोगों को समझाने के बावजूद भी लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। आखिरकार जो दुकानदार लॉक डाउन की अवधि में भी समय सारणी के विरुद्ध दुकान खोले हुए पाए गए उनके दुकानों को भी एहतियातन सील किया गया। ताकि इसका संदेश दूर-दूर तक जाए और सरकारी नियम कानून का शत-प्रतिशत पालन हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0