अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं होंगी सम्मानित

Mar 7, 2021 - 09:27
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं होंगी सम्मानित

रांची। सामाजिक संस्था आस्था जीवन और छात्र क्लब ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का आयोजन डीएवी शिक्षा दीप परिसर कमड़े में आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर संस्था की ओर से 45 हुनरमंद महिलाओं को शिक्षा, पर्यावरण, खेलकूद,ब्यूटीशियन,कंप्यूटर स्वास्थ्य, मेहंदी,सिलाई कढ़ाई, मृदुल ग्राहक सेवा, पेंटिंग, समाज सेवा, निशुल्क न्यायिक सेवा आदि विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर योगदान के लिए प्रमाण पत्र,अंगवस्त्र एवं पगड़ी भेंटकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस महोत्सव में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि विश्व पावरलिफ्टर किंग सुजाता भगत,वरिष्ठ भाजपा नेत्री शोभा यादव, सुनील कुमार साहू,पंकज सोनी,श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष राजेश कुमार साहू,छात्र क्लब ग्रुप के संरक्षक संतोष प्रसाद गुप्ता, सुभाष सिन्हा,संजय कुमार,अनिल कुमार यादव, रवि मेहता, सुनीता चौधरी, पूनम जायसवाल, डीएवी शिक्षा दीप के निदेशक शिवनंदन पाठक, डॉ शीला तिवारी द्वारा महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता आस्था जीवन के सचिव विनोद कुमार साहू करेंगे जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिव किशोर शर्मा द्वारा की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0