अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारती सिंह को किया गया सम्मानित

Mar 9, 2021 - 11:02
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारती सिंह को किया गया सम्मानित

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोनारी में वीरांगना फाउंडेशन की अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री भारती सिंह को सम्मानित किया गया। इस मौके पर वीरांगनाओं ने भारती सिंह को गुलदस्ता, प्रतीक चिन्ह भेंटकर और शॉल ओढ़ाकर, सम्मानित किया। विदित हो की भारती सिंह घर परिवार, कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो-दो संगठनों का भी सफलता पूर्वक संचालन कर रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की देश के 18 राज्यों के अलावा नेपाल, यूएसए और आस्ट्रेलिया में भी सदस्यता है। जबकि समस्त नारी वर्ग के लिए नारी शक्ति वीरांगना के नाम से संगठन पिछले ही साल स्थापित किया गया है। जिसका राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार जारी है।
भारती सिंह को उनके सोनारी स्थित आवास पर जाकर सीमा सिंह, अर्चना सिंह, रजनी सिंह और गुड़िया सिंह सहित अन्य ने उन्हें सम्मनित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0