अतरी में लॉकडाउन उल्लंघन मामले में तीन दुकान सील

Jun 6, 2024 - 07:05
अतरी में लॉकडाउन उल्लंघन मामले में तीन दुकान सील

गया से अमरेंद्र सिंह की रिपोर्ट

गया : अतरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मौलानगर बाजार एवं टेउसा बाजार में लॉकडाउन के उल्लंघन मामले में तीन दुकानों को गुरुवार को सील किया गया । मिली जानकारी के अनुसार मौलानगर, टेउसा तथा उपथु बाजार में लॉकडाउन का पालन नही किया जा रहा है। जिसके बाद अतरी अंचलाधिकारी मिठू प्रसाद एवं थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने सख्ती से पेश आए और लॉकडाउन उल्लंघन करने वाले दुकानदारों का दुकान सील किया । थाना अध्यक्ष ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए मौलानगर बाजार में चंदन साड़ी शोरूम , संजय मिठाई दुकान और टेउसा बाजार में इमरान खान का चप्पल जूता दुकान खुला पाया गया और दुकान में ग्राहकों की काफी भीड़ देखी गई। जिसके बाद तीनों दुकान को 7 दिन के लिए सील कर दिया गया है। और तीनों दुकानदारों के विरूद्ध लॉकडाउन उल्लंघन करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0