अन्नपूर्णा देवी की पहल सराहनीय : राकेश सिंह

संदर्भ : पीडीएस डीलरों को बीमा सुरक्षा सहित अन्य सुविधाएं देने की मांग

May 29, 2020 - 11:35
अन्नपूर्णा देवी की पहल सराहनीय : राकेश सिंह

रांची – झारखंड राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद के सदस्य और शहर के लोकप्रिय समाजसेवी राकेश कुमार सिंह ने कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी द्वारा पीडीएस दुकानदारों को कोरोना वॉरियर्स के रूप में सम्मान व सुविधाएं देने संबंधी मांग का समर्थन किया है। उन्होंने सांसद अन्नपूर्णा देवी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि इस दिशा में सांसद की पहल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग सराहनीय कदम है। श्री सिंह ने बताया कि राज्य के जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों/वितरकों को भी वैश्विक आपदा के समय अपनी जान जोखिम में डालकर लाभुकों को राशन मुहैया कराना पड़ रहा है। इस संबंध में फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन की झारखंड प्रदेश की संगठन सचिव जूही दासगुप्ता ने सांसद अन्नपूर्णा देवी को पत्र प्रेषित कर जन वितरण प्रणाली के वितरकों को बीमा सुविधा, नियमित स्वास्थ्य जांच, मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स आदि मुहैया कराने के अलावा 50 लाख का बीमा सुरक्षा कराने की मांग की थी। श्रीमती गुप्ता के पत्र के आलोक में सांसद अन्नपूर्णा देवी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 27 मई को पत्र लिखकर इस संबंध में यथोचित कार्रवाई की मांग की है। श्रीमती अन्नपूर्णा ने अपने पत्र में कहा है कि वैश्विक महामारी से बचाव के लिए लागू लाॅकडाउन के दौरान आपातकालीन सेवा से जुड़े चिकित्सकों, चिकित्साकर्मियों, सुरक्षाकर्मियों, सफाईकर्मियों, मीडियाकर्मियों की तरह ही पीडीएस डीलरों का भी जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान है। जनवितरण प्रणाली के दुकानदार कोरोना योद्धा के रूप में निरंतर सेवा में लगे हैं। संकट के समय पीडीएस दुकानदारों की सक्रियता और तत्परता का ही परिणाम है कि लाभुकों तक अनाज नियमित रूप से उपलब्ध हो पा रहा है। आपदा काल में विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए सेवा में जुटे पीडीएस दुकानदारों को भी कोरोना योद्धा का सम्मान दिया जाय। यही नहीं, उन्हें हर संभव सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जानी चाहिए। गौरतलब है कि 23 मई को राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद के सदस्य राकेश कुमार सिंह ने भी एक बयान जारी कर राज्य के जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को कोरोना योद्धा का सम्मान देते हुए उन्हें हरसंभव सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की थी। उन्होंने इस संबंध में कोडरमा के सांसद अन्नपूर्णा देवी की मांग का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री से इस संदर्भ में अविलंब यथोचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। श्री सिंह ने कहा कि इससे एक ओर जहां पीडीएस दुकानदारों का उत्साहवर्धन होगा,वहीं, दूसरी तरफ जन वितरण प्रणाली के संचालन में पारदर्शिता की संभावनाएं भी बढ़ेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0