आरक्षण का दायरा बढ़ाए बिना जेपीएससी के माध्यम से नियुक्ति निकालना ओबीसी समुदाय के साथ धोखा : राजेश कुमार गुप्ता

Feb 11, 2021 - 11:19
आरक्षण का दायरा बढ़ाए बिना जेपीएससी के माध्यम से नियुक्ति निकालना ओबीसी समुदाय के साथ धोखा : राजेश कुमार गुप्ता
रांची। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा है कि अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण का दायरा बढ़ाए बिना जेपीएससी के माध्यम से नियुक्ति निकालना ओबीसी समुदाय के साथ धोखा है।
      राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा राज्य के गठबंधन सरकार से मांग करती है कि झारखंड प्रदेश में कोई भी नियुक्ति निकालने से पूर्व ओबीसी समुदाय का आरक्षण का दायरा बढ़ाया जाय।
    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार में शामिल गठबंधन के दलों ने अपने घोषणा पत्र में ओबीसी समुदाय का आरक्षण बढ़ाने की घोषणा की थी। उसी के अनुरूप ओबीसी समुदाय ने यूपीए गठबंधन पर विश्वास करके गठबंधन की सरकार को समर्थन किया था

और एनडीए सरकार के घोषणा पत्र को नकार दिया था।
श्री गुप्ता ने कहा कि
जब सभी नियुक्तियां समाप्त हो जाएगी, फिर बाद में आरक्षण बढ़ाये जाने का क्या औचित्य होगा?
राज्य सरकार तत्काल नई नीतियों पर रोक लगाए। जिसकी मांग राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा करती रही है। अन्यथा विवश होकर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0