आलमगीर आलम के जन्मदिन पर उपहारस्वरूप किया पुस्तक भेंट

Jan 8, 2021 - 06:39
आलमगीर आलम के जन्मदिन पर उपहारस्वरूप किया पुस्तक भेंट

रांची। झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी शशिभूषण राय ने बधाई दी। इस अवसर पर उन्हें उपहारस्वरूप साहित्यकार चंपा भाटिया द्वारा लिखित पुस्तक और पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। श्री राय ने कहा कि श्री आलम एक राजनेता के अलावा अच्छे वक्ता भी हैं। विभिन्न भाषाओं के जानकार हैं। साहित्य में भी उनकी अभिरुचि रहती है। इसलिए उनके जन्मदिन के अवसर पर उपहार स्वरूप पुस्तक भेंट किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0