उपायुक्त अरवा राजकमल ने बनाया विकास का कीर्तिमान-बिनय मिश्रा

Mar 15, 2021 - 11:24
उपायुक्त अरवा राजकमल ने बनाया विकास का कीर्तिमान-बिनय मिश्रा

चाइबासा। पश्चिम सिंहभूम जिला के उपायुक्त अरवा राजकमल ने सबसे अधिक समय तक उपायुक्त पद पर बने रहने का कीर्तिमान बनाया है। उनके नाम पर यह कीर्तिमान स्वतः अंकित हो गया है कि उन्होंने पश्चिम सिंहभूम जिला में सर्वाधिक समय के साथ-साथ लोकप्रिय एवं उत्कृष्ठ कार्य कर पूरे जिला को राज्य के बेहतर जिला में पहचान दिलाने में सफल रहे हैं। श्री राजकमल मई 2017 में पश्चिम सिंहभूम जिला में तत्कालीन उपायुक्त शांतनु कुमार अग्रहरि के स्थान पर उपायुक्त के रूप में पदस्थापित हुए। इनके पदस्थापना काल से ही पश्चिम सिंहभूम जिला में विकास कार्यों की रफ्तार तेज हुई। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क के साथ-साथ सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में भी अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्वयं जाकर लोगों से जनसमस्या जानने के पश्चात् तत्काल उसका समाधान भी किया। पेंशन, खाद्य सामग्री सुदूर क्षेत्र में रहने वाले लोगों को ससमय उपलब्ध कराना भी इनकी उपलब्धि रही है। वर्तमान समय में श्री राजकमल को पश्चिम सिंहभूम के साथ-साथ पड़ोसी जिला सरायकेला-खरसवां का भी उपायुक्त पद का दायित्व मिला हुआ है। इनके बेहतर कार्यप्रणाली व प्रशासनिक अनुभव का ही यह परिणाम है कि दोनों जिला में विकास की गति तेज हुई है। उपायुक्त का मानना है कि कर्तव्यों व दायित्वों का निर्वहन बेहतर समन्वय के साथ सम्पादित हो तो लोगों को काफी सहुलियत होती है। उनका यह भी मानना है कि जनाकांक्षाओं के अनुरूप कार्य विकास के मापदंड होते हैं। उनके नेतृत्व में जिले का अपेक्षित विकास हो रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0