एक्सआईएसएस के पुरातन छात्रों द्वारा कंबल का वितरण

Jan 17, 2021 - 07:43
एक्सआईएसएस के पुरातन छात्रों द्वारा कंबल का वितरण

रांची। राजधानी स्थित पूर्वी भारत के प्रसिद्ध बिजनेस स्कूल एक्सआईएसएस के पुरातन छात्र संघ ( एलुमनाई एसोसिएशन )द्वारा रविवार को रांची के बड़गाई स्थित ग्रामीण क्षेत्र में कंबल का वितरण किया गया। कुछ दिन पहले से ही एक्सआईएसएस एलुमनाई एसोसिएशन द्वारा “खुशियों की झोली” कार्यक्रम के तहत अपने पुरातन छात्र एवं सहयोगियों के साथ मिलकर कंबल एकत्रित किया गया, जो जरूरतमंदों के बीच बांटा जाना था। इसी अभियान के तहत पिछले रविवार को भी बुकरू और पिठोरिया के ग्रामीण इलाकों चामा, बाराहु , पतागाई में करीब डेढ़ सौ कंबल बांटे गए। नारी निकेतन में पचास कंबल एवं इस रविवार को बड़गाई स्थित लेमा टोला में करीब एक सौ कंबल का वितरण किया गया।
कंबल वृद्धजनों, दिव्यांगों एवं जरूरतमंदों के बीच बांटा गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एलुमनाई एसोसिएशन और स्टूडेंट्स क्लब प्रकृति के वॉलिंटियर्स शामिल थे।
जिसमें जसवीर खुराना, आलोक गुप्ता, अभिषेक विक्टर, हिमालय, सृजन किशोर, हर्षवर्द्धन और प्रकृति से अंकित , वंदना एवं घनश्याम मौजूद थे।
ग्रामीणों ने एलुमनाई एसोसिएशन के प्रति आभार व्यक्त किया एवं कंबल वितरण के कार्यक्रम की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0