एचइसी शहीद विश्वनाथ शाहदेव नागरिक संघ का प्रतिनिधिमंडल मिला चीफ आॅफ टाउनशिप से

एलटीएल आवासों की ट्रांसफर प्रक्रिया जल्द शुरू करने का मिला आश्वासन

Jun 6, 2024 - 08:30
एचइसी शहीद विश्वनाथ शाहदेव नागरिक संघ का प्रतिनिधिमंडल मिला चीफ आॅफ टाउनशिप से

रांची। एचईसी शहीद विश्वनाथ शाहदेव नागरिक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल कैलाश यादव के नेतृत्व में मंगलवार को एचईसी के मुख्य नगर प्रशासक से मिला। वार्ता में मुख्य नगर प्रशासक ने कहा कि दीर्घकालीन लीज पर आवंटित आवासों की ट्रांसफर प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। इससे संबंधित कार्यवाही अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन सहित अन्य बिंदुओं पर एचईसी के निदेशक ग्रुप के बीच चर्चा जारी है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रबन्धन को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का प्रमाण पत्र सौंपा। श्री यादव ने परिसर से जुड़े मुख्य सड़क को अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के नाम पर करने की मांग की। गौरतलब है कि नागरिक संघ ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत छह सूत्री मांगों के स्थायी समाधान हेतु एचईसी शहीद विश्वनाथ शाहदेव नागरिक संघ का एक प्रमुख शिष्टमंडल संघ के अध्यक्ष कैलाश यादव के नेतृत्व में एचईसी चीफ ऑफ टाउनशीप/नगर प्रशासक रामचन्द्र राम से मुख्यालय में मिलकर बिंदुवार विस्तारपूर्वक तकरीबन सवा घंटे तक वार्ता किया।
इस अवसर पर सीनियर डीजीएम जीपी सिंह एवं इस्टेट आॅफिसर रामजी सिंह भी मौजूद थे।
वार्ता के दरम्यान एचईसी नगर प्रशासक रामचन्द्र राम ने संघ के शिष्टमंडल को बताया कि दीर्घकालीन लीजधारकों द्वारा अन्य लोगों को बेचे गए क्वार्टर्स की ट्रांसफर प्रक्रिया शीघ्र शुरुआत की जाएगी। ऑफिशियल कार्यवाही अंतिम चरण में है,साथ ही सर्कुलर भी जारी कर दिया जायेगा।
प्रशासक रामचन्द्र राम ने रजिस्ट्रेशन करने के साथ तमाम मांगो पर शिष्टमंडल को कहा कि रिटायर्ड कर्मियों एवं विस्थापितों के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने, झुग्गी बस्तियों,दुकानदार एवं स्थाई दुकानदारों के मासिक किराए में निगोशिएशन करने सहित सभी बिंदुओं पर निदेशक ग्रुप में वार्ता चल रही है। इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी
आगामी दिनों नागरिक संघ के साथ होने वाले कार्मिक निदेशक से वार्ता के दरम्यान सभी बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट कर दी जायेगी।
संघ के अध्यक्ष कैलाश यादव ने नगर प्रशासक रामचन्द्र राम को बताया कि पूर्व में एचईसी प्रबन्धन द्वारा लिखित रूप में स्पष्ट तौर पर रजिस्ट्रेशन कराने की प्रक्रिया का प्रमाण पत्र भेजा गया था। संघ नेता कैलाश यादव ने कहा कि एचईसी के शर्त एवं नियमानुसार वर्ष 2006 में एग्रीमेंट सर्कुलर जारी करने की प्रोफाइल में एलटीएल क्वार्टर्स का रजिस्ट्रेशन करने का प्रावधान है।
उन्होंने कहा कि नियमानुसार स्पष्ट तौर से ट्रांसफर ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट 1882 के तहत एक वर्ष की ज्यादा अवधि पर कोई भी दीर्घकालीन लीज पर दिए गए अचल संपत्ति को रजिस्टर्ड किया जाना सकता है।
नागरिक संघ ने मुख्य नगर प्रशासक को कहा कि एचईसी कारखाना एवं आवासीय परिसर तकरीबन 11 हजार एकड़ में अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शहदेव के जमीन पर निर्मित है। एचईसी ने बीते दिनों बड़कागढ़ स्टेट एवं एचईसी हटिया/ विस्थापितों के बचे हजारों एकड़ अतिरिक्त जमीन को झारखंड सरकार को बेच दिया। झारखंड सरकार को बेचे गए उक्त जमीन को सरकार ने विधानसभा,हाई कोर्ट,जेएससीए स्टेडियम,जुडिशल एकेडमी सहित अन्य संस्थान का निर्माण किया गया है।
शिष्टमंडल में राजकिशोर सिंह, मनोज कुमार,केदार प्रसाद,कृष्णा सिंह,जूली सिन्हा,संध्या श्रीवास्तव,एवं मनोज सिन्हा उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0