कमांडेंट अवधेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को किया रवाना, साप्ताहिक साइकिल रैली से स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश

गयाजी। 47वीं बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय में साप्ताहिक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को सीआरपीएफ कमांडेंट अवधेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जवानों ने साइकिल से रैली निकालकर लोगों को स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। मौके पर कमांडेंट अवधेश कुमार ने कहा कि साप्ताहिक साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच स्वस्थ जीवनशैली, शारीरिक फिटनेस और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि नियमित साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहने के साथ-साथ प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलती है। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी केके सिंह, डिप्टी कमांडेंट उत्तम कुमार, पंकज कुमार सहित सीआरपीएफ के अन्य अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

Aug 17, 2026 - 17:40
कमांडेंट अवधेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को किया रवाना, साप्ताहिक साइकिल रैली से स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0