कर्मयोगी जननेता और मजदूरों के मसीहा राजेन्द्र सिंह हमेशा याद आएंगे- सुबोधकांत सहाय

May 24, 2020 - 06:46
कर्मयोगी जननेता और मजदूरों के मसीहा राजेन्द्र सिंह हमेशा याद आएंगे- सुबोधकांत सहाय

रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि कर्मयोगी जननेता राजेन्द्र सिंह का असमय दुनिया से विदा हो जाना देश व समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। स्व.सिंह काफी लंबे समय तक राजनीतिक हमसफर के रूप में साथ रहे। संसदीय राजनीति और मजदूर आंदोलन के क्षेत्र में उनका उल्लेखनीय योगदान अविस्मरणीय रहेगा। मजदूरों के मसीहा के रूप में उनकी पहचान हमेशा बनी रहेगी। श्री सहाय ने कहा कि विशेष तौर पर झारखंड ने एक प्रखर राजनेता और मजदूरों का सच्चा साथी खो दिया है। इसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उन्होंने स्व.सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
राजेन्द्र सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता दीपक लाल, सुनील सहाय, शशिभूषण राय,दीपक प्रसाद, आदित्य विक्रम जायसवाल,रणविजय सिंह, अशोक सिन्हा (प्रेसिडेंट),अमरजीत कुमार, इंद्रजीत सिंह, प्रकाश कुमार सिंह(चटनी) ने भी शोक व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0