कृषि अध्यादेश के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन

कई प्रमुख नेता गिरफ्तार

Jun 6, 2024 - 08:30
कृषि अध्यादेश के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन

नई दिल्ली। राष्ट्रीय किसान महासंघ के प्रमुख किसान नेता एवं सैंकड़ों किसानों ने दिल्ली में जंतर मंतर पर कृषि अध्यादेशों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। देश के प्रमुख गैर-राजनीतिक किसान नेताओं शिव कुमार कक्काजी (मध्यप्रदेश), जगजीत सिंह दल्लेवाल (पंजाब), हरपाल चौधरी बिलारी (उत्तरप्रदेश), संतवीर सिंह, रंजीत राजू, इंदरजीत पन्नीवाला (राजस्थान), अभिमन्यु कोहाड़ (हरियाणा) समेत सैंकड़ों किसानों ने गिरफ्तारी दी।
किसानों की प्रमुख मांगों में तीनों किसान विरोधी कृषि अध्यादेशों को वापस लेना, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद की गारंटी का कानून बनाया जाना,
स्वामीनाथन आयोग के फॉर्मूले के अनुसार फसलों का एमएसपी दिए जाने, किसानों को पूर्ण कर्जमुक्त करने सहित अन्य मांगें शामिल है।
दिल्ली में पुलिस ने चारों तरफ से नाकेबंदी कर रखी थी, लेकिन इसके बावजूद सैंकड़ों किसानों ने दिल्ली पहुंच कर अपनी गिरफ्तारी दी। राष्ट्रीय किसान महासंघ के नेताओं ने एक आवाज में कहा कि जब तक कृषि अध्यादेशों को वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक देशव्यापी किसान आंदोलन जारी रहेगा। किसान नेताओं ने कहा कि जो सांसद कृषि अध्यादेशों के पक्ष में और किसानों के खिलाफ संसद में मतदान करेंगे, किसान उनके खिलाफ उनकी लोकसभाओं में प्रचार करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0