कोविड 19 के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करनेवाले दुकानदारों को 3 दिनों के लिए किया गया बंद ।

कोविड 19 के मद्देनजर जारी की गई दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने वाले दुकानों को नोटिस भी दिया गया है साथ ही 3 दुकानों को तीन दिनों के लिए चेतावनी दे कर बंद कर दिया गया।

Jul 27, 2020 - 08:01
कोविड 19 के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करनेवाले दुकानदारों को 3 दिनों के लिए किया गया बंद ।

दिशा निर्देशों का अनुपालन करने में लोगों की भलाई, उल्लंघन करने वाले दूसरों को भी पहुंचा सकते हैं नुकसान: एसडीओ रांची

कोविड19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन रांची द्वारा लगातार चौक चौराहों एवं बाज़ार के इलाकों पर नज़र रखी जा रही है। इस दौरान कोविड 19 के मद्देनजर जारी की गई दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने वाले दुकानों को नोटिस भी दिया गया है साथ ही 3 दुकानों को तीन दिनों के लिए चेतावनी दे कर बंद कर दिया गया। सोमवार को रांची के डोरंडा बाज़ार, हरमू बाज़ार, चर्च रोड इत्यादि जगहों पर जिला प्रशासन द्वारा टीम बनाकर जांच के लिए भेजा गया। इस दौरान सभी स्थानों पर पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की टीम द्वारा लोगों से कोविड-19 के दौरान लागू नियमों का पालन करने हेतु विभिन्न इंस्ट्रक्शन दिए गए साथ ही जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने की स्थिति में कार्रवाई की हिदायत दी गई।

अनुमण्डल पदाधिकारी रांची की अगुवाई में गठित जांच टीम ने चलाया अभियान

सोमवार को मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बलों की टीम द्वारा कोविड19 के संभाव्य संक्रमण को ध्यान में रखते हुए रांची के भीड़ भाड़ वाले बाज़ारों में जांच अभियान चलाया गया। साथ ही ऐसे दुकानदारों या स्टोर्स जहां सोशल डिस्टेनसिंग का उल्लंघन एवं बिना मास्क के लोग पाए गए उन लोगों को इसके संबंध में नोटिस भी दिया गया। इन सभी जगहों पर आमज़ानों को बिना मास्क घर से बाहर नहीं निकलने एवं सोशल डिस्टेनसिंग के नियमों का पूर्ण अनुपालन करने की भी सलाह दी गयी।

कोविड 19 को देखते हुए जांच टीम गठित कर बाज़ार एवं विभिन्न चौक चौराहों पर चला जांच अभियान

अनुमण्डल पदाधिकारी , रांची लोकेश मिश्रा ने कहा कि, “राज्यभर में कोविड 19 के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में सतर्कता नहीं बरतने पर लोगों को इसका ख़ामियाजा भुगतना पड़ सकता है। इसके मद्देनजर आमजनों को घरों से कम से कम बाहर निकलना चाहिए साथ ही बहुत जरूरी होने पर मास्क लगा कर ही घरों से बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि, “कुछ जगहों से ऐसी शिकायतें भी आ रही थीं कि लोग सरकार द्वारा जारी जरूरी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करते देखे जा रहे हैं। जिसके मद्देनज़र जांच टीम बना कर भेजी गई थी। इस दौरान कुछ दुकानदारों को नोटिस भी किया गया है एवं तीन दुकानों को तीन दिनों के नोटिस पर बंद कर दिया गया है।”

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0