गंभीर बीमारी से पीड़ित पत्रकारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

Jun 6, 2024 - 08:28
गंभीर बीमारी से पीड़ित पत्रकारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

रांची। विभिन्न प्रकार की बीमारियों से पीड़ित छह पत्रकारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दी गई। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ने पत्रकारों के नाम का चेक झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक शाहनवाज हसन को सौंपा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 24 घंटे के अंदर झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए गंभीर रूप से बीमार पत्रकारों के लिए तत्काल आर्थिक सहयोग के रूप में 50 हजार रुपए का चेक प्रदान किया। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से पांच लाख रुपये के आर्थिक सहयोग की मांग की है। वहीं, पांच पत्रकारों का आवेदन बैंक डिटेल सहित अबतक नहीं भेजा गया है, इसलिए उनका चेक अभी नहीं बन पाया है। जिन पत्रकारों को संगठन की मांग पर यह राशि प्रदान की गयी है, उनमें विनोद कुमार शरण, इफ्तेखार हुसैन, श्रीनिवास, संजय सिंह उमेश, देवेन्द्र शर्मा वह रुनु सरकार ( स्व. विभाष चंद्र सरकार की पत्नी) शामिल हैं।
जिनका डिटेल जमा नहीं किया गया है, उनमें मो. शरीक, संजय यादव, मो. एहसान, संजीव सिन्हा व स्व.पी वी रामानुजम हैं। उक्त जानकारी झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता संतोष श्रीवास्तव ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0