गुरुनानक सेवक जत्था ने जरूरतमंद परिवारों को धनतेरस पर वाशिंग मशीन प्रदान कर उनके चेहरों पर खुशियां बिखेरी

Nov 12, 2020 - 06:49
 27
गुरुनानक सेवक जत्था ने जरूरतमंद परिवारों को धनतेरस पर वाशिंग मशीन प्रदान कर उनके चेहरों पर खुशियां बिखेरी

रांची। ‌गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा संचालित गुरुनानक सेवक जत्था द्वारा गुरुवार को धनतेरस के दिन कृष्णा नगर कॉलोनी के दो जरूरतमंद परिवार को सेमी ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन प्रदान किया गया। जत्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य मदद के साथ-साथ इन जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर धनतेरस एवं दीपावली की खुशियां बिखेरना था। सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि समाज के लोगों ने स्वेच्छा से सहयोग राशि उपलब्ध कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
‌ इस कार्यक्रम में जत्था के सूरज झंडई,रौनक ग्रोवर,जीत सिंह,कशिश नागपाल,पीयूष मिढ़ा,जयंत मुंजाल,विशेष काठपाल समेत अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0