गेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा खादगढ़ा बस पड़ाव परिसर में किया गया सैनिटाइजेशन

May 20, 2020 - 08:55
गेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा खादगढ़ा बस पड़ाव परिसर में किया गया सैनिटाइजेशन

रांची : कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की पूरी टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सैनिटाईजेशन का काम भी निरंतर जारी है।लोगों को बेहतर सुविधाएं एवं उनकी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए गेल इंडिया लिमिटेड के सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा सेनिटाइजेशन का काम करवाया जा रहा है।

इसी क्रम में खादगढ़ा बस पड़ाव परिसर में सैनिटाइजेशन किया गया। बस स्टैंड कैंपस में टिकट काउंटर, दुकानों, पार्किंग एरिया आदि को गेल इंडिया लिमिटेड की टीम ने अच्छी तरह सेनिटाइज किया। सैनिटाईजेशन के लिए सोडियम हाइपोक्लोराइट का उपयोग किया जा रहा है।

सैनिटाइजेशन का पूरा काम गेल के फायर एंड सेफ्टी मैनेजर सौरव आनन्द की देखरेख में जिला प्रशासन से प्राप्त दिशा निर्देश के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उपायुक्त रांची राय महिमापत रे के निदेश पर सेनिटाइजेशन का काम जारी है, ताकि कोरोना संक्रमण का रोकथाम बेहतर ढंग से किया जा सके।

आपको बताएं कि उपायुक्त राय महिमापत रे ने गेल(इंडिया) लिमिटेड से विशेष अनुरोध कर उनकी गेल इंडिया लिमिटेड, रांची फायर एंड सेफ्टी टीम की तैनाती सेनिटाइजेशन कार्य हेतु किया था। जिसके पश्चात गेल इंडिया लिमिटेड, रांची फायर एंड सेफ्टी टीम प्रतिदिन अलग-अलग इलाके में सैनिटाइजेशन का काम कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0