गोलमुरी की वीरांगना चित्रलेखा और नीलू ने किया सफाईकर्मियों को सम्मानित

Jun 20, 2020 - 09:30
गोलमुरी की वीरांगना चित्रलेखा और नीलू ने किया सफाईकर्मियों को सम्मानित

जमशेदपुर- कोरोना काल मे वीरांगना (गोलमुरी मंडल) की अध्यक्ष चित्रलेखा सिंह के नेतृत्व में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के सफाईकर्मियों को अंग वस्त्र (गमछा) देकर सम्मानित किया गया। गोलमुरी वीरांगना की अध्यक्ष चित्रलेखा सिंह व जिला जनसंपर्क सचिव नीलम सिंह नीलू ने सभी सफाईकर्मियों को घर मे बैठाकर भोजन कराया और उन्हें फल भेंट किया। मौके पर जमशेदपुर अधिसूचित समिति के स्वच्छता पदाधिकारी डीके पांडेय, राहुल सिंह तोमर भी उपस्थित थे। सम्मान पाकर सभी सफाईकर्मी खुश दिखे। इससे पहले भी लॉकडाउन के दौरान चित्रलेखा सिंह ने जरूरतमंदों के बीच राशन सामग्री वितरण किया था। गौरतलब है कि जिला में वीरांगनाओं द्वारा समय समय पर सामाजिक कार्य किया जाता है। लॉकडाउन में वीरांगनाओं की ओर से कई जगहों पर राशन सामग्री वितरण किया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0