चास क्रिकेट प्रीमियर लीग टूर्नामेंट- 20 21 का शुभारंभ

खेल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है अवसर : अब्दुल वाहिद खान

Feb 26, 2021 - 07:05
चास क्रिकेट प्रीमियर लीग टूर्नामेंट- 20 21 का शुभारंभ

रांची/बोकारो। चास नगर निगम क्षेत्र स्थित शहनाई मैरिज हॉल ग्राउंड में चास प्रीमियर लीग 2021 का टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। जिसमें अंसार नगर लायंस की टीम ने अपना पहला मैच मुस्लिम मोहल्ला से खेला। अंसार नगर लायंस के टीम ऑनर अरमान और हसन ने सभी लोगों को शुभकामनाएं दी। अंसार नगर लायंस की तरफ से कप्तान फरमान नियुक्त किए गए हैं। टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं। मौके पर झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव सहायक नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष अब्दुल वाहिद खान भी मौजूद रहे। अब्दुल वाहिद खान ने चास नगर निगम के अंतर्गत खेले जा रहे चास प्रीमियर लीग के सभी टीमों को शुभकामनाएं दी। बताया कि इस तरह का आयोजन होना चाहिए। जिससे खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलता है। आयोजनकर्ताओं को भी इस तरह के बेहतरीन आयोजन कराने के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0