चौपारण के दनूआ घाटी मे 3 गाड़ियां आपस में टकराई,2 की हालत गंभीर, हज़ारीबाग रेफर

May 17, 2020 - 05:41
चौपारण के दनूआ घाटी मे 3 गाड़ियां आपस में टकराई,2 की हालत गंभीर, हज़ारीबाग रेफर

बरही से बिरेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

हज़ारीबाग/बरही : मौत की घाटी के रूप में बदनाम चौपारण के दनूआ घाटी आज एक बार फिर लहूलुहान हुआ है। दरअसल इस घाटी के हथिया बाबा मंदिर के नजदीक जीटी रोड पर तीन ट्रक आपस में टकरा गई।

चौपारण के दनूआ घाटी में 3 ट्रकों के बीच हुई जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार दो गाड़ियां आपस में टकराई वहीं तीसरी गाड़ियां पीछे से एक गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे घटना में एक ट्रक चालक एवं खलासी जो रिश्ते में पिता पुत्र है गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों एवं पुलिस पेट्रोलिंग दल के सदस्यों ने राजकीय अस्पताल चौपारण पहुंचाया। जहां चिकित्सक डॉ पंकज कुमार एवं फार्मासिस्ट रणधीर राणा ने घायलों का प्राथमिक इलाज कर गंभीर स्थिति को देखते हुए हजारीबाग रेफर कर दिया।

इस संबंध में चिकित्सक पंकज कुमार ने बताया कि घटना में मैनपुरी गणेशपुरा यूपी के रहने वाले जॉनी यादव 17 वर्ष पिता प्रदीप यादव जो पिता पुत्र है, इनमें पुत्र जॉनी यादव को गंभीर चोटे आई है वहीं ट्रक चालक प्रदीप यादव को मामूली चोटे लगी है। चिकित्सक ने बताया कि घायल युवक जॉनी यादव के दाएं पांव में सीवियर इंजरी है। साथ ही बाया हाथ एवं नाक पर गंभीर चोट लगी है जिससे काफी ब्लीडिंग भी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0