छठ पूजा आयोजकों का प्रतिनिधिमंडल मिला उपायुक्त से, समस्याओं के समाधान का किया अनुरोध
रांची। शहर के विभिन्न घाटों पर आयोजित होने वाले छठ पूजा के आयोजकों का एक प्रतिनिधिमंडल रांची के उपायुक्त छवि रंजन से मिला। उन्हें छठ पूजा के दौरान होने वाली समस्याओं से अवगत कराया एवं पूजा के तैयारी की जानकारी दी।
उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को छठ पूजा के पूर्व समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। श्री छवि रंजन ने जिला प्रशासन एवं छठ पूजा आयोजकों की एक महत्वपूर्ण बैठक छठ पूजा से पूर्व बुलाने की बात कही, जिसमें सभी की समस्याओं को सुनी जाएगी एवं उसके समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।
प्रतिनिधिमंडल में राजीव रंजन मिश्रा , रवि मुंडा , अनिल गुप्ता , गोपाल पारीक , राहुल सिन्हा चंकी , प्रकाश चंद्र सिन्हा , मनीष केसरी , रोहित सिंह उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











