जदयू एमएलसी के पति बिंदेश्वरी प्रसाद यादव उर्फ़ बिंदी यादव की कोरोना से मौत।

जदयू एमएलसी मनोरमा देवी के पति बिंदेश्वरी प्रसाद यादव उर्फ़ "बिंदी यादव" की कोरोना संक्रमण के कारण पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई।

Jul 23, 2020 - 08:14
जदयू एमएलसी के पति बिंदेश्वरी प्रसाद यादव उर्फ़ बिंदी यादव की कोरोना से मौत।

गया : गया में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। नित्य मिलते नए मामलों के बीच गुरुवार को आयी एक खबर ने जिलेवासियों को झकझोर कर रख दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को गया जिला परिषद् के पूर्व अध्यक्ष व जदयू एमएलसी मनोरमा देवी के पति बिंदेश्वरी प्रसाद यादव उर्फ़ “बिंदी यादव” की कोरोना संक्रमण के कारण पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री यादव को सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई जिसके बाद उन्होंने अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में एडमिट होकर अपना इलाज करवा रहे थे। परेशानी ज्यादा बढ़ने के कारण बुधवार को बेहतर चिकित्सा के लिए चिकित्सकों ने उन्हें (पीएमसीएच) पटना रेफर कर दिया । जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई। पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0