जेल आईजी बीरेंद्र भूषण को जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने किया सम्मानित

Feb 12, 2021 - 11:15
जेल आईजी बीरेंद्र भूषण को जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने किया सम्मानित

रांची : सचिव रैंक में प्रमोट हुए जेल आईजी बीरेंद्र भूषण को एआईएसएम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के बिहार/झारखंड प्रभारी प्रीतम भाटिया ने सम्मानित किया। गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व कोल्हान आयुक्त रहे बीरेंद्र भूषण पत्रकारहित में काफी सक्रिय कदम उठाते रहें हैं। एसोसिएशन के निवेदन पर कोल्हान आयुक्त के पद पर रहते हुए उन्होंने तीनों जिला के डीपीआरओ की संयुक्त बैठक बुलाकर पत्रकारों की समस्या को लेकर एक सकारात्मक पहल की थी। लेकिन बैठक की तिथि घोषित होते ही उनका स्थानांतरण सचिवालय में अवर सचिव के पद पर हो गया। बीरेंद्र भूषण को सचिव पद पर पदोन्नति मिलने पर जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रभारी प्रीतम भाटिया ने उनके रांची स्थित आईजी कार्यालय पहुंचकर पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दी। श्री भूषण ने कहा कि मेरा प्रयास था कि मेरे आयुक्त रहते कोल्हान स्तर पर पत्रकारों की किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0