जेसीआई रांची उड़ान ने किया मास्क का वितरण

Jun 10, 2020 - 09:25
जेसीआई रांची उड़ान ने किया मास्क का वितरण

रांची-महिला उत्थान और जनकल्याण के लिए समर्पित संस्था जेसीआई रांची उड़ान ने लोगों के बीच मास्क का वितरण किया। इस संबंध में जेसीआई रांची उड़ान की अध्यक्ष राखी गंगवाल जैन और सचिव विनीता जैन ने कहा कि अनलॉक वन में छूट मिलने के बाद कई लोग सड़कों पर बेपरवाह घूम रहे हैं। कई लोग तो मास्क बिना लगाए भी नजर आ रहे हैं। लेकिन ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं है। न तो अपनी सेहत के लिए और न ही परिवार और समाज के लिए। जेसीआई उड़ान की मनीषा गाड़ोदिया और शीतल ड्रालिया ने अपने घर में बनाए मास्क नागाबाबा खटाल स्थित सब्जी मार्केट में लोगों के बीच वितरण किया। मौके पर मनीषा व शीतल ने लोगों को यह भी बताया कि किस तरह मास्क कोरोना के अलावा अन्य बीमारियों से बचाने में सहायक है। यह जरूरी है कि कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों पर ब्रेक लगाने के लिए हम सभी अपनी तरफ से पूरी सतर्कता बरतें और हाइजीन का पूरा ध्यान रखें। कोरोना के वायरस की चपेट में आने से बचाने और इस वायरस को फैलने से रोकने में मास्क की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी पूजा केशरी ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0