जेसीआई रांची उड़ान ने दिया योग का आॅनलाइन प्रशिक्षण

सेहत के प्रति रहें सतर्क : राखी गंगवाल जैन

Jun 21, 2020 - 06:55
जेसीआई रांची उड़ान ने दिया योग का आॅनलाइन प्रशिक्षण
  • रांची। जनकल्याण और महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पित सामाजिक संस्था जेसीआई रांची उड़ान ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर घरों में रह रहीं महिलाओं और उनके बच्चों को योग का आॅनलाइन प्रशिक्षण दिया। जेसीआई रांची उड़ान की अध्यक्ष राखी गंगवाल जैन और सचिव विनीता जैन ने बताया कि संस्था के निर्देशन में विगत चार दिनों से योग का आॅनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान वृक्षासन,सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, त्रिकोणासन सहित योग,ध्यान व प्राणायम की अन्य क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया।
    आज चौथे दिन जेसीआई रांची उड़ान के पदधारियों और सदस्यों के साथ 50 परिवारों ने जूम ऐप के जरिए शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए योगासन किया। इस अवसर पर जेसीआई रांची उड़ान की अध्यक्ष राखी गंगवाल जैन ने कहा कि
    योग को प्राचीन भारतीय कला का एक प्रतीक माना जाता रहा है। जीवन में सकारात्मकता लाने और जिंदगी को ऊर्जावान बनाए रखने के लि‍ए योग, ध्यान व प्राणायम करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आॅनलाइन प्रशिक्षण का उद्देश्य योग के प्रति लोगों में जागरूकता लाना है, ताकि लोग जीवन के मानसिक तनाव से अपने आप को दूर रखें। उन्होंने कहा कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए योग करना जरूरी है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी पूजा केशरी ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0