जेसीआई रांची उड़ान पदस्थापना समारोह

नव-निर्वाचित पदधारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ वर्ष 2021-22 के लिए नई कार्यकारिणी ने किया पदभार ग्रहण

जेसीआई रांची उड़ान पदस्थापना समारोह

रांची। सामाजिक संस्था “जेसीआई रांची उड़ान” का नौवां पदस्थापना समारोह बुधवार को राजधानी के लालपुर स्थित रेन्ड्यू होटल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जेसीआई रांची उड़ान के नवनिर्वाचित पदधारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। पदस्थापना दिवस अधिकारी संजीव पोद्दार और जेसीआई रांची उड़ान की पूर्व अध्यक्ष राखी गंगवाल जैन की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी के पदधारियों व सदस्यों ने शपथ लेते हुए संस्था व समाज हित में सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जेसीआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष राखी गंगवाल जैन और विशिष्ट अतिथि निधि निकुंज ने जेसीआई रांची उड़ान के कार्यकलापों की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के प्रति जेसीआई रांची उड़ान का प्रयास सराहनीय है। वर्ष 2021-22 के लिए जेसीआई रांची उड़ान की नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनीता चितलांगिया के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया। नई कमेटी में उपाध्यक्ष पद पर विनीता जैन,नितिशा जालान, खुशी पाटोदिया,पूजा केशरी, निधि सर्राफ ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। सचिव पद पर नीतू छापरिया, कोषाध्यक्ष पद पर राखी काला जैन, सह सचिव के पद पर खुशबू जैन ने भी शपथ ग्रहण किया। वहीं, कार्यकारिणी समिति में रोली चौधरी, रितु गरोदिया, नीतू गुप्ता, सुमन बजाज, अनीता अग्रवाल, संध्या बागला, रूपा मोदी, शिल्पी अग्रवाल, अनीता सोमानी, खुशबू मोदी ने शपथ ली।
मौके पर विशिष्ट अतिथि डॉ.निधि निकुंज ने अपने संबोधन में कहा कि जेसीआई रांची उड़ान की महिला शाखा द्वारा समाज हित में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की चहुंओर सराहना की जाती है। संस्था से जुड़ी महिलाएं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं, यह गर्व की बात है। उन्होंने जेसीआई रांची उड़ान की विगत वर्षों में की गई गतिविधियों की भी प्रशंसा की। साथ ही कहा कि विगत 9 वर्षों से जेसीआई, रांची उड़ान से जुड़ी पदधारियों व सदस्यों ने कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं, इससे राष्ट्रीय स्तर पर भी जेसीआई, रांची उड़ान, शाखा का नाम रोशन हुआ है। कार्यक्रम के संचालन में प्रिया पोद्दार ने सहयोग किया।
इस अवसर पर वृंदा अग्रवाल, अर्चना मुरारका, दीप्ति बजाज, अभिषेक केडिया, चेंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव राहुल मारू, जेसीआई के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अमित खोवाल, माहेश्वरी सभा के शिवशंकर साहू, नरेंद्र लखोटिया, समर्पण शाखा की मीना, डिंपल, मारवाड़ी युवा मंच, महिला समर्पण शाखा, जेसीआई सहित काफी संख्या में जेसीआई रांची उड़ान के सदस्यगण मौजूद थे।