झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का एकदिवसीय धरना 28 को

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय होंगे शामिल

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का एकदिवसीय धरना 28 को

रांची। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में 28 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान में एकदिवसीय धरना दिया जाएगा। धरना कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सोमवार को झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण कुमार सहाय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के अनुज व सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार सहाय से मुलाकात की। सुनील सहाय ने कहा कि झारखंड आंदोलन व आंदोलकारियों से हमारा प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष संबंध रहा है। झारखंड आंदोलनकरियो के आंदोलन को गति देने एवं उनकी आवाज बुलंद करने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय 28 अक्टूबर को धरना स्थल पर उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि सुबोधकांत सहाय से झारखंड आंदोलनकारियों के मान, सम्मान, स्वाभिमान ,अस्तित्व व पहचान के सवाल को लेकर बातें हो चुकी है। उन्होंने अपनी सहमति व्यक्त की है। 27 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव का प्रथम चरण की समाप्ति के पश्चात 28 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान में झारखंड आंदोलनकारियों के समर्थन में भाग लेंगे।
इधर आंदोलनकारी प्रवीण कुमार सहाय ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय द्वारा हमारे आंदोलन को समर्थन देना स्वागत योग्य है। 28 अक्टूबर को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की उपस्थिति से झारखंड आंदोलनकारियों को बल मिलेगा। झारखंड अलग राज्य के आंदोलन को आगे बढ़ाने में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सुबोधकांत सहाय की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उनके उल्लेखनीय योगदान को हम भुला नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज पुनः उनकी आवश्यकता हमें हैं।