झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ का हड़ताल स्थगित

समस्याओं के समाधान के संदर्भ में मिला आश्वासन: अजय राय

Feb 4, 2021 - 10:15
झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ का हड़ताल स्थगित

रांची। झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने झारखंड ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक अविनाश कुमार से मिलकर राज्य के सभी विद्युत आपूर्ति क्षेत्र एवं ट्रांसमिशन जोन से संबंधित कर्मियों की समस्याओं से अवगत कराया एवं उन्हें ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन पर चर्चा के बाद सीएमडी अविनाश कुमार ने आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा। साथ ही इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
उन्होंने श्रमिक संघ के अध्यक्ष को यह भी आश्वस्त करते हुए कहा कि आंदोलन करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। हर बुनियादी समस्याओं का निराकरण जल्द होगा।
अजय राय ने राज्य के सभी विद्युत आपूर्ति क्षेत्र एवं ट्रांसमिशन जोन में काम करने वाले कर्मियों से आग्रह किया है कि तत्काल कोई आंदोलन या हड़ताल पर जाना उचित नहीं है। सीएमडी अविनाश कुमार के आश्वासन को देखते हुए आंदोलन और हड़ताल को टालेंगे। इसमे कल 5 फरवरी से हजारीबाग,चतरा, विधुत आपूर्ति क्षेत्र में होनेवाली हड़ताल भी शामिल है। जिसे तत्काल स्थगित किया जाता है ।
अजय राय ने बताया कि पिछले 12 जनवरी को कार्यकारी निदेशक के.के वर्मा द्वारा निगम के निर्णायक मंडल के विरुद्ध निकाले गए पत्र को भी सी एम.डी के समक्ष रखा गया और कहा कि इस तरह के पत्र से भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0