झारखंड और बंगाल दोनो सरकारें कर रही देश के संघीय ढांचे पर प्रहार- भूपेंद्र यादव

झारखंड और बंगाल में राजनीतिक हिंसा बनाम लोकतंत्र की लड़ाई , बुद्धिजीवी अपना मौन तोड़ें

Jun 5, 2024 - 11:42
झारखंड और बंगाल दोनो सरकारें कर रही देश के संघीय ढांचे पर प्रहार- भूपेंद्र यादव

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद टीएमसी द्वारा षड्यंत्र के तहत हो रही हिंसा पर परिचर्चा हेतु झारखंड भाजपा ने एक वर्चुअल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री ,सांसद भूपेंद्र यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधन किया।

अपने सारगर्भित उदबोधन में भूपेंद्र यादव ने कहा कि आज बंगाल में राजनीतिक हिंसा बनाम लोकतंत्र की लड़ाई है।यह हिंसा टीएमसी का प्रायोजित षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नही परंतु ममता बनर्जी बंगाल में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से बौखला गई हैं।
उन्होंने कहा कि सम्पन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपनी ताकत 25 गुणा ज्यादा बढ़ाई है। 2016 के चुनाव में भाजपा ने 10 %वोटके साथ 3सीट पाए वही 2019 लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 18 सांसद और 40 वोट के साथ बड़ी विजय हासिल की। पंचायत चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत हुई और अभी विधानसभा

चुनाव में पार्टी ने 73 विधायकों के साथ बड़ी जीत दर्ज कराई है।

कांग्रेस एवम वामपंथी शासन के बाद जनता ने ममता बनर्जी को एक विकल्प के रूप में चुना था। एनडीए में शामिल ममता बनर्जी पर जनता ने भरोसा किया था परंतु ममता बनर्जी ने आने निजी स्वार्थ और तुष्टिकरण की राजनीति के कारण सबको धोखा दिया।

सभा में आगे झारखंड और बंगाल पर बोलते हुए यादव ने कहा कि दोनों सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हैं और संघीय ढांचे को कमजोर कर रही है।उन्होंने लोकतंत्र बनाम हिंसा की लड़ाई में कार्यकर्ताओं के संघर्ष की प्रशंसा करते हुए संघर्ष को और तेज करने का आह्वान किया।

अपने अध्यक्षीय भाषण करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि बंगाल और झारखंड के सामाजिक,सांस्कृतिक गहरा नाता है। उन्होंने डॉ रविन्द्र नाथ टैगोर के भाई यतीन्द्र नाथ टैगोर,से लेकर,सुभाष चंद्र बोस,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सहित अनेक महापुरूषो के झारखंड से गहरे रिश्तों की चर्चा की।उन्होंने कहा कि आज बंगाल में इन महा पुरूषों की भावनाओं के विपरीत शासन चल रहा।उन्होंने कहा कि झारखंड और बंगाल के कार्यकर्ता मिलकर इस लड़ाई को आगे भी लड़ेंगे।उन्होंने बंगाल के

संघर्षशील कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।

प्रदेश कार्यालय के मंच पर प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,नेता विधायकदल बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, कार्यक्रम के संयोजक एवम पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी उपस्थित हुए। वहीँ वर्चुअल रूप में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया, सह प्रभारी सुभाष सरकार,एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष , ज़िलाप्रभारी एवम बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ दिनेशानंद गोस्वामी एवम धन्यवाद ज्ञापन सरोज सिंह ने किया, कार्यक्रम में आईटी सेल द्वारा बंगाल की घटनाओं पर आधारित वीडियो भी दिखाए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0