झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय की पहल पर बर्लिन स्कूल के छात्रों को परीक्षा देने की मिली अनुमति

Feb 26, 2021 - 07:17
झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय की पहल पर बर्लिन स्कूल के छात्रों को परीक्षा देने की मिली अनुमति

रांची। राजधानी के कांके रोड स्थित बर्लिन पब्लिक स्कूल के 50 छात्रों को शुल्क जमा नहीं करने के कारण स्कूल प्रबंधन ने परीक्षा देने से वंचित कर दिया था। इस संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने बर्लिन स्कूल प्रबंधन से मिलकर पूरी वस्तुस्थिति की जानकारी ली और स्कूल प्रबंधन को कहा कि फीस जमा नहीं कर पाने के कारण किसी बच्चे को परीक्षा से या क्लास से वंचित नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में बहुत सारे अभिभावक बेरोजगारी का दंश झेलने को विवश हुए हैं। इन परिस्थितियों में उनके बच्चों को परीक्षा से वंचित नहीं किया जा सकता। श्री राय ने एनसीपीसीआर और राज्य सरकार के आदेश के संबंध में भी चर्चा की और कहा कि आदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि किसी भी बच्चे को फीस के अभाव में क्लास या परीक्षा से वंचित नहीं किया जा सकता।
वार्ता के क्रम में स्कूल के प्रिंसिपल सत्येंद्र कुमार सिंह ने ने कहा कि जिस किसी अभिभावक का आवेदन इस तरह की आर्थिक परेशानी की आ रही है, उनके बच्चों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जा रही है।
झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन से वार्ता के बाद एक नोटिस सभी अभिभावकों को भेजा गया कि जिन्हें आर्थिक परेशानी हो रही है अभी फीस जमा कर पाने में, वह आवेदन दें और अपने बच्चों को परीक्षा में शामिल कराएं। पेरेंट्स एसोसिएशन की पहल पर आज दर्जनों छात्र जो कल परीक्षा में शामिल नही हो पाए थे, आज गणित विषय की परीक्षा में शामिल हुए।
साथ ही जो भी छात्र एक विषय का परीक्षा नहीं दे पाए हैं, उसके लिए अलग से उन्हें समय दिया जाएगा। इस अवसर पर बलराम जायसवाल सहित अन्य अभिभावकगण मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0