झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की विचार गोष्ठी में बोले मंत्री आलमगीर आलम

मॉब लिंचिंग के लिए सख्त कानून बनाएगी सरकार

Jun 21, 2024 - 11:01
झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की विचार गोष्ठी में बोले मंत्री आलमगीर आलम

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी की अध्यक्षता में मेन रोड स्थित होटल केन में “अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याएं और उनका समाधान” विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में बतैार मुख्य अतिथि राज्य सरकार के मंत्री सह कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम उपस्थित हुए। विचार गोष्ठी में रांची, जमशेदपुर, बोकारो, लोहरदगा के कई पंचायत, अंजुमन, सोसायटी के प्रतिनिधि और बुद्धिजीवी शामिल हुए।
विचार गोष्ठी में विचारोपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि मॉब लिंचिंग मामले पर झारखंड सरकार को जल्द सख्त कानून बनाने के लिए प्रस्ताव दिया जाएगा। जिससे अल्पसंख्यक समुदाय अपने को सुरक्षित महसूस कर सकें। अल्पसंख्यकों में जो खौफ पिछले सरकार में पैदा हुई थी, वह खत्म हो सके और फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर मॉब लिंचिंग के दोषियों को सजा मिले। मॉब लिंचिंग में मारे गए परिवार के एक सदस्य को नौकरी और मुआवजा मिले। विचार गोष्ठी में यह भी चर्चा की गई कि अल्पसंख्यक से जुड़े जितना भी बोर्ड व निगम है, उसका गठन जल्द से जल्द किया जाय। स्कूलों में उर्दू टीचर की बहाली हो।
विचार गोष्ठी में सभी वक्ताओं को सुनने के उपरांत मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि मॉब लिंचिंग पर सरकार को कानून बनाने की अनुशंसा की जाएगी। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री से बात कर यथाशीघ्र यथोचित कदम उठाने का आग्रह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में अल्पसंख्यकों से जुड़े जितने भी बोर्ड-निगम हैं, उसका गठन जल्द हो एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर उताकर अल्पसंख्यकों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया जाए। इस दिशा में भी सरकार प्रयास करेगी।
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी ने विचार गोष्ठी में आये अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार हर दिशा में संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। इस तर्ज पर अल्पसंख्यकों के हित में आवासीय मॉडर्न स्कूल का निर्माण हो, जिससे राज्य के अल्पसंख्यक बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, वहीं उच्च एजुकेशन के बच्चों के लिए कोचिंग की व्यवस्था की जाए। उर्दू स्कूलों में आरक्षित सीटों (एससी, एसटी) का सामान्य वर्ग से भरा जाए। टेन प्लस टू में उर्दू शिक्षकों की बहाली हो।
गोष्ठी का संचालन औरंगजेब खान ने किया। वहीं, धन्यवाद ज्ञापन रांची महानगर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अख्तर अली ने किया।
विचार गोष्ठी में को एस अली, ज़ेबा तरन्नुम, अख्तर अंसारी, समीउल्लाह खान, रमज़ान कुरैशी, मो. अकबर, सोहैल अख्तर, मुस्तक़ीम आलम, फजलुल क़ादिर, डॉ. मुजफ्फर हुसैन, गुलरेज अंसारी, नदीम खान, मंज़र इमाम, अलीमुद्दीन खान, मो. हसनैन ने सम्बोधित किया।
मौके पर सेंट्रल मुहर्रम कमिटि के महासचिव अकिलुर्रह्मान, सैयद नेहाल अहमद,मो. हसनैन, मंजर इमाम, शमीम अली, नेहाल अहमद, अशद जिया, लतिफ आमल, रमजान कुरैशी, सुहैल अख्तर, तारिक अनवर, प्रदेश प्रवक्ता गुलाम रब्बानी, अख्तर हुसैन, अशफाक आलम, मेहमुद अली, सगिर अंसारी, नसीम अख्तर, गुलरेज अख्तर, अब्बेदुल्लाह हक, सेंकी खान, रमजान अंसारी, एनुल हक उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0