ट्रस्ट के सदस्यों ने निस्वार्थ भाव से की ग्रामीणो की सेवा।

Dec 31, 2020 - 06:58
ट्रस्ट के सदस्यों ने निस्वार्थ भाव से की ग्रामीणो की सेवा।

रांची। एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट, दिल्ली की शाखा रांची के सयुंक्त तत्वाधान में गुरुवार को निर्धन, लाचार, असहाय दिव्यांग एवं वृद्ध ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों के बीच राहे प्रखंड के लाथू गांव में कंबल वितरण किया गया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल एव पुर्णमल सर्राफ की उपस्थिति में साल के अंतिम दिवस पर राहे प्रखंड के लाथु गांव मे आए हुए विभिन्न बस्ती के निर्धन एवं लाचार ग्रामीणों के बीच संस्था के सदस्यों ने 235 कम्बलो का निशुल्क वितरण किया गया।
ट्रस्ट के सह-संरक्षक बसंत कुमार गौतम, सह सचिव मनीष जालान एवं प्रमोद सारस्वत ने शेष ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जो भी गरीब कंबल से वंचित रह गए हैं, उन्हें संस्था की ओर से किसी और दिन कम्बल दिया जाएगा।
सेवा के महान कार्य मे संस्था के उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल,निर्मल जालान, नन्द किशोर चौधरी, ओमप्रकाश सरावगी,सुरेश चौधरी,बिष्णु सोनी शिवभगवान अग्रवाल सहित संस्था के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
उक्त जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0