डिटेक्टिव बूमराह का पहला लुक जारी, जल्द ही दिखायी देंगे ओटीटी प्लेटफार्म पर।

डिटेक्टिव बूमराह के रूप-रंग और अंदाज़ को पेश करने वाला पहला वीडियो भी जल्द दर्शकों के सामने आने जा रहा है।

Jul 20, 2020 - 11:45
डिटेक्टिव बूमराह का पहला लुक जारी, जल्द ही दिखायी देंगे ओटीटी प्लेटफार्म पर।

डिटेक्टिव बूमराह (Detective Boomrah) के प्रशंसकों की इंतज़ार की घड़ियां खत्मल हो चुकी हैं और पिछले एक वर्ष से भी अधिक समय से भारतीय दर्शकों के पसंदीदा रहे इस किरदार का पहला लुक अब सामने आ चुका है। डिटेक्टिव बूमराह के किरदार को जन्म देने वाले कहानीकार सुधांशु राय ( Kahanikaar Sudhanshu Rai ) ने अब इस जासूस के पहले लुक पर से पर्दा उठा दिया है। इस जाने-माने कहानीकार ने अपने यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर यह राज़ खोला जिसके बाद डिटेक्टिव बूमराह के प्रशंसकों से जबर्दस्तर उत्सा ही प्रतिक्रियाएं मिलनी शुरू हो गईं।
लंबे लहरदार बालों वाले डिटेक्टिव बूमराह इस अवतार में शर्ट के ऊपर एक ओवरकोट पहने हुए दिखायी दे रहे हैं। इस पोस्टर में जो माहौल दिखायी दे रहा है वह मिस्ट्री और हॉरर वाले उसी वातावरण से मिलता-जुलता है जिसमें डिटेक्टिव बूमराह अक्सर सक्रिय रहते हैं। अपने पूर्ववर्ती जासूसी किरदारों से एकदम जुदा हैं डिटेक्टिव बूमराह, जो न हैट पहनते हैं, न सिगार के धुंए उड़ाते दिखते हैं। इस पोस्टदर को भारत में ग्राफिक उपन्यासों के दिग्गज प्रकाश कैंपफायर ने डिजाइन किया है जो कि अनेक कॉमिकॉन इंडिया पुरस्का्र जीत चुके हैं।
डिटेक्टिव बूमराह का सिद्धांत है ‘कुछ भी नामुमकिन नहीं होता’। पहले देखे गए जासूसी किरदारों से इतर, डिटेक्टिव बूमराह पैरानॉर्मल और यहां तक कि एलियंस से जुड़े मामलों की छानबीन की चुनौती को हाथों-हाथ लेने से नहीं घबराते। कहानीकार सुधांशु राय की हॉरर स्टोरी भानगढ़ में डिटेक्टिव बूमराह ने खुद को इस किले के रहस्यों के बीच पाया| इसके पूर्व, बूमराह ने एक कैसिनो में आने वाले लोगों के साथ मौत और रहस्यस का खेल खेलने वाले एक शैतान का पर्दाफाश किया और कभी एक सिरियल किलर को धर दबोचा| डिटेक्टिव बूमराह की कुछ बेहद लोकप्रिय कहानियों में शामिल हैं द किलर, हॉरर ऑफ नुआंबी विलेज, द मिस्टिरियस मिसेज मैकबेथी और द डार्क हाउस आदि।

अपने इस प्रसिद्ध किरदार के पहले लुक का अनावरण करते हुए कहानीकार सुधांशु राय ने कहा, ”डिटेक्टिव बूमराह उन सभी जासूस किरदारों से काफ़ी अलग हैं जिनके बारे में आपने अभी तक जाना या सुना होगा। उनका लुक आधुनिक सिनेमा के दर्शकों की पसंद और रुचि के मुताबिक है। बूमराह के प्रशंसक काफी समय से उन्हें देखने की मांग कर रहे थे। यह मेरा बूमराह के प्रशंसकों के लिए उपहार है।”

कहानीकार सुधांशु राय अपने इस किरदार को अब बड़े परदे के साथ-साथ कुछ प्रमुख ओटीटी प्लेटफ़ार्मों पर उतारने की भी तैयारी कर रहे हैं और बहुत मुमकिन है कि डिटेक्टिव बूमराह जल्दी ही किसी दिलचस्पक वेब सीरीज़ में दर्शकों के सामने आएं। इस संदर्भ में सुधांशु जल्द ही कुछ प्रमुख ओटीटी प्लैटफ़ार्म जैसे नेट्फ़्लिक्स, अमेजन प्राइम, डिज्नी हॉटस्टार आदि से बातचीत शुरू करेंगे| डिटेक्टिव बूमराह के रूप-रंग और अंदाज़ को पेश करने वाला पहला वीडियो भी जल्द दर्शकों के सामने आने जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0