डॉ सतीश मीढा एनएमओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित

आईएमए भवन में एनएमओ के झारखंड प्रांतीय वार्षिक सम्मेलन में होंगे सम्मानित

Dec 26, 2020 - 05:16
 34
डॉ सतीश मीढा एनएमओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित

रांची। शहर के वरिष्ठ लैप्रोस्कोपिक सर्जन एवं गैस्ट्रोइंट्रोलॉजिस्ट डॉ. सतीश मिढा सर्वसम्मति से नेशनल मेडिकोज आर्गेनाईजेशन ( एनएमओ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
वाराणसी के बनारस हिंदु विश्वविद्यालय में कार्यरत डॉ. विश्वम्बर सिंह राष्ट्रीय महासचिव निर्वाचित हुए हैं। गौरतलब है कि
एनएमओ की स्थापना पांच नवंबर, 1977 को वाराणसी में हुई थी। यह एलोपैथी व डेंटल से जुड़े चिकित्सकों एवं छात्र- छात्राओं का देशव्यापी संगठन है, जो “स्वास्थ्य सेवा- राष्ट्र सेवा” के ध्येय से पिछले चार दशकों से कार्यरत है।
एनएमओ ने स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट कार्य किये हैं। जब भी देश के किसी भू-भाग में प्राकृतिक विपदा आती है, एनएमओ के कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से सेवा देते आये हैं। भोपाल गैस त्रासदी, भुज का भूकम्प, सुनामी, कश्मीर व नेपाल की बाढ़, आसाम में मलेरिया सहित अन्य आपदा के समय संस्था ने सेवा कार्य कर मिसाल पेश की है। विभिन्न प्रांतों में स्वास्थ्य यात्राओं के माध्यम से भारतवर्ष के सुदूर क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा व जागरूकता का अभियान चल रहा है। इनमे प्रमुख है पूर्वोत्तर राज्यों में चल रहीं ऋषि धन्वंतरि सेवा यात्रा, जम्मू-कश्मीर की ऋषि कश्यप सेवा यात्रा, राजस्थान में राणा पुंजा सेवा यात्रा तथा झारखंड में सिधू कान्हू सेवा यात्रा।

एनएमओ द्वारा छात्र- छात्राओं के लिए नूतन छात्र अभिनंदन, विवेकानंद जयन्ती, धन्वन्तरि जयन्ती, गुरुपूर्णिमा इत्यदि आयोजनों से राष्ट्रीयता से जोड़ने का प्रयास किया जाता है।
कोरोना काल मे में भी एनएमओ ने सक्रियता से राहत कार्य किया है, जो अभी तक विभिन्न राज्यों में चल रहा है। इनमें ऑनलाइन परामर्श, रक्तदान, प्लाज्मा दान, भोजन की व्यवस्था व घर वापसी में सहयोग उल्लेखनीय है।
शैक्षणिक कार्यों में भी एनएमओ एक सक्रिय संस्था है। शिक्षा के कार्यक्रम, प्रतियोगिता, अधिवेशन होते रहते है। एनएमओ का अपना वैज्ञानिक जर्नल भी प्रकाशित होता है। समाज से जोड़ने वाले कार्यक्रम जैसे नशामुक्ति, पर्यावरण, साईकल यात्रा , योग शिविर चलते रहते हैं।
रांची में एनएमओ द्वारा अनाथ बच्चों का प्रकल्प करुणा – एन. एम. ओ. पिछले 20 वर्षों से सफलतापूर्वक चल रहा है।
डॉ. सतीश मिढा एनएमओ से छात्र जीवन से 1983 से ही जुड़े हैं। एनएमओ में वे लंबे समय तक कोषाध्यक्ष, दो बार राष्ट्रीय सचिव एवं व उपाध्यक्ष के रूप में योगदान कर चुके हैं।
डॉ. सतीश मिढा का नाम अध्यक्ष के सर्वसम्मति से एनएमओ
के निर्णायक मंडल व कार्यकारिणी द्वारा पारित हुआ, जिसे 25 दिसम्बर को आम सभा द्वारा विधिवत अनुमोदित किया गया।
डॉ.मिढा ने बताया कि रविवार 27 दिसम्बर को पूर्वाह्न 11.30 आईएमए भवन, रांची में एनएमओ की झारखंड प्रान्त का वार्षिक कार्यक्रम होगा। जिसमें डॉ. सतीश मिढा व डॉ. विश्वम्बर सिंह को सम्मानित किया जायेगा।
डॉ. सतीश मिढा के एनएमओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर डॉ. एचपी नारायण, डॉ.उषा रानी, डॉ. ओपी अग्रवाल, डॉ चंद्र मोहन, डॉ मनोज राय, डॉ. मृत्युंजय कुमार, डॉ. केपी सिन्हा, डॉ. कुमकुम विद्यार्थी, डॉ देवानंद प्रकाश, डॉ. विजय राज, डॉ. दीपक वर्मा, डॉ.अरविंद कुमार, डॉ. राजीव पाठक, डॉ. रमेश रंजन, डॉ. मनोज कुमार, डॉ सुमन दुबे, डॉ देवेश, डॉ. ओम प्रकाश, डॉ.संदीप अग्रवाल, डॉ.अजय छाबड़ा और डॉ.मिनाली मिढा ने शुभकामनाएं दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0