दीपक बंका के भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष बनने पर आइसीएआई के पदधारियों ने दी बधाई

Jul 11, 2020 - 09:44
दीपक बंका के भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष बनने पर आइसीएआई के पदधारियों ने दी बधाई

रांची। दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की रांची शाखा के पदधारियों ने सीए दीपक बंका को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष बनने पर बधाई दिया।
आईसीएआई के पदधारियों ने आज सीए दीपक बंका से मुलाकात कर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष बनने पर बधाई दिया। उनसे मुलाकात कर बधाई देने वालों में इंस्टिट्यूट के रांची शाखा की अध्यक्ष सीए मनीषा बियानी, सचिव सीए प्रभात कुमार, कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व अध्यक्ष सीए संदीप कुमार जालान, सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए विनीत अग्रवाल और सीए साकेत मोदी शामिल थे।
इस अवसर पर सीए दीपक बंका को बधाई देते हुए इंस्टिट्यूट के रांची शाखा के अध्यक्षा सीए मनीषा बियानी ने कहा कि यह इंस्टिट्यूट के रांची शाखा के लिए गर्व की बात है कि उनके सदस्य और उनके बीच का एक चार्टर्ड अकाउंटेंट एक राष्ट्रीय पार्टी का प्रदेश कोषध्यक्ष बना है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल काफी शानदार होगा और साथ ही साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0