देवघर : लॉक डाउन में खुली थी कपड़े की दुकान,पुलिस ने जुर्माने के साथ चेतावनी देकर छोड़ा

May 23, 2020 - 06:42
देवघर : लॉक डाउन में खुली थी कपड़े की दुकान,पुलिस ने जुर्माने के साथ चेतावनी देकर छोड़ा

देवघर से शेखर की रिपोर्ट

देवघर : कोरोना की वैश्विक महामारी को देखते हुए सरकार द्वारा जारी लॉक डाउन में कपड़े की दुकान सहित कई और दुकान बंद है। लेकिन प्रशासन की आँख में धूल झोकते हुए कई दूकानदार चोरी छुपे अपनी दूकान खोल रहे है। ताज़ातरीन मामला नगर थानांन्तर्गत लक्ष्मी मार्केट स्थित एक कपड़ा दुकान की है जहाँ पुलिस ने छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि लॉक डाउन के दौरान श्री भवानी टैक्सटाइल नामक दुकान खुला हुआ था और मनाही के बावजूद कपड़ा बेचने का कार्य किया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कपड़ा दुकान में छापेमारी की। छापेमारी के बाद पुलिस ने कपड़ा दुकानदार को पुलिस थाने लेकर पहुंची। थाने में दुकानदार ने पुलिस को बताया कि दुकान नहीं खोला गया था, बल्कि दुकान की साफ सफाई का कार्य कराया जा रहा था। इस बाबत जानकारी देते हुए नगर थाना प्रभारी विक्रम जीत सिंह ने बताया कि दुकानदार को लॉक डाउन के नियमों के अनुपालन की सख्त चेतावनी देते हुए बांड पर छोड़ दिया गया है।
बहरहाल थाना प्रभारी ने बताया को सभी दुकानदारों को लॉक डाउन के नियमों का अनुपालन करना है। सिर्फ छूट प्राप्त दुकानदारों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दुकान खोलने को अनुमति है। यदि इसके अलावा किसी भी प्रकार का दुकान खुला पाया गया तो दुकानदार के विरुद्ध कार्यवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0