पंजाब नेशनल बैंक की अपर बाजार शाखा ने महिलाओं को किया सम्मानित

Mar 8, 2021 - 09:17
पंजाब नेशनल बैंक की अपर बाजार शाखा ने महिलाओं को किया सम्मानित

रांची। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को राजधानी के अपर बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा द्वारा महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में पहल किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने और उन्हें आर्थिक रूप से समृद्ध करने के लिए प्रयास किया जाना वर्तमान समय की मांग है। मौके पर मुख्य प्रबंधक द्वारा सोनिया भगत,अंशु कुमारी,चांदनी कुमारी,इंदू एक्का,सोनल प्रिया एवं मीना देवी को पुष्प गुच्छ एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया।
महिला सम्मान समारोह में राकेश कुमार, सुमन कुमार,सुशांत कुमार ,जोहन बाड़ा,महाबीर घोष,विजय तिग्गा एवं हेमंत तिर्की सहित अन्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0