पति ने क्वॉरेंटाइन में जाने से किया इंकार तो पत्नी ने लगा दी कुएं में छलांग

ग्रामीणों ने किसी तरह कुए से निकाल बचाई जान।

May 17, 2020 - 11:32
पति ने क्वॉरेंटाइन में जाने से किया इंकार तो पत्नी ने लगा दी कुएं में छलांग

बरही से बिरेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

हज़ारीबाग/पदमा : पदमा प्रखंड के सरैया गांव में शनिवार को एक अनोखा ही मामला देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक सरैया निवासी मजदूर टेनी भुइयां तमिलनाडु से जब घर लौटा तो पत्नी ने उसे 14 दिनों के लिए सरकारी कोरेन्टीन में जाने की सलाह दी। पति इस बात पर अड़ गया कि उसे कुछ नहीं हुआ है और वह क्वॉरेंटाइन में नहीं जाएगा। बस इसी बात पर नाराज पत्नी ने आत्महत्या की धमकी देते हुए कुएं में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने आनन फानन में किसी प्रकार उसे कुएं से निकाला और उसकी जान बचाई। यह घटना यहां लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0