पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय जम्मू कश्मीर में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार में हुए शामिल 

सुबोधकांत सहाय ने जम्मू कश्मीर में प्रचार के दौरान कहा- भाजपा को जनता देगी शिकस्त 

Sep 10, 2024 - 16:55
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय जम्मू कश्मीर में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार में हुए शामिल 

रांची/न्यू दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से जम्मू -कश्मीर में विधानसभा चुनाव संबंधी तैयारी का जायजा सहित  इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी प्रचार में हिस्सा लेंगे। इस दौरान श्री सहाय 12 सितंबर तक जम्मू -कश्मीर में रहेंगे।

उन्होंने बताया कि इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति बनाने में सहयोग करेंगे। श्री  सहाय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव के बाद उनकी भूमिका झारखंड विधानसभा चुनाव और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में भी रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आला-कमान जैसा निर्देश देगी, उस निर्देश का पालन करेंगे। 
पूरी तैयारी के साथ उन राज्यों में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के लिए जो भी स्ट्रैटेजिक पॉइंट  बनाने होंगे, उस  पर गठबंधन के बड़े नेताओं के साथ विचार विमर्श कर आगे बढ़ेंगे।
उन्होंने कहा कि मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि जिन चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, उन राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ होगा। साथ ही इंडिया गठबंधन में जो भी पार्टी व दल हैं, सभी पार्टियों का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ होगा।  उन्होंने कहा कि  जम्मू- कश्मीर, हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र में हम सरकार बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने वहां के लोगों से फीडबैक लिया है। उस फीडबैक के आधार पर दावे के साथ कह सकता हूं कि इन चारों राज्यों में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
सुबोधकांत सहाय ने कहा कि मुझे लगता है कि यह फीडबैक शायद भारतीय जनता पार्टी को भी मिल गया है कि इन चारों राज्यों में कांग्रेस/ इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इसलिए वे बौखलाए हुए हैं और देख रहे हैं कि उनके नेताओं द्वारा अनर्गल बात की जा रही है। झारखंड में तो सभी देख ही रहे हैं कि दो-दो उनके मुख्यमंत्री आते हैं और बिना सिर-पैर की बात कह कर चले जाते हैं। यह सब बतलाता है कि इन चारों राज्यों में  इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0