पुण्यतिथि पर याद किए गए भिखारी ठाकुर

Jul 10, 2020 - 09:38
पुण्यतिथि पर याद किए गए भिखारी ठाकुर

रांची। भोजपुरी युवा विकास मंच की ओर से भोजपुरी के महानायक ,कवि,गीतकार, नाट्य निर्देशक स्व. भिखारी ठाकुर की 49 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विदित हो कि भिखारी ठाकुर का जन्म 18 दिसम्बर 1887 को हुआ। उनका निधन 10 जुलाई 1971 को हुआ था। भोजपुरी के शेक्सपीयर कहे जाने वाले स्व. भिखारी ठाकुर बिहार के सारण जिले के कुतुबपुर दियारा गांव के निवासी थे। भोजपुरी संस्कृति के मसीहा की लिखी बिदेसिया,भाई विरोध,कलयुग प्रेम, ननद भोजाई,राधे श्याम बहार आदि प्रमुख कृतियां थीं।लोक कलाकार भिखारी ठाकुर पर वक्ताओं ने उनकी जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भोजपुरी युवा विकास मंच ने कोरोना वायरस संक्रमण देखते हुए सरकार द्वारा दिए गए गाइडलाइन को फॉलो करते हए भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि सादगी से मनाई। इस अवसर पर भोजपरी के लोकप्रिय गायक एवं अभिनेता अजीत आनंद मौजूद थे। श्री आनंद भोजपुरी के लोकप्रिय अभिनेता एवं सुप्रसिद्ध गायक के रूप में अपनी एक अलग पहचान स्थापित किए हैं। इन्होंने कई रियलिटी शो में कीर्तिमान हासिल की है।महुआ,बिग मैजिक गंगा,आदि भोजपुरी चैनल के कार्यक्रमों में अहम रोल अदा किए हैं। इन्होंने देश एवं विदेशों में भोजपुरी समाज का नाम रौशन किया है। इस अवसर पर भोजपुरी युवा विकास मंच ने लोकप्रिय गायक सह अभिनेता अजीत आनंद को भिखारी ठाकुर सम्मान देकर सम्मानित किया गया। मौके पर भोजपुरी युवा विकास मंच के अध्यक्ष अशुतोष द्विवेदी,संरक्षक राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से श्री आनंद को सम्मानित किया।यह जानकारी अमन ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0