पौधों की देखरेख बच्चों की तरह करें: बीना शारदा
रांची। मारवाड़ी युवा मंच, रांची दक्षिण महिला शाखा द्वारा “वृक्षारोपण अपनों के नाम” कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एयरपोर्ट रोड एवं वृद्ध आश्रम, बरियातू में मंच द्वारा फलदार व औषधीय पौधे लगाए गए। इस अवसर पर मंच की अध्यक्ष बीना शारदा ने कहा परिवार के हर व्यक्ति के नाम एक पौधा इस पवित्र सावन माह के अवसर पर अवश्य लगाएं एवं पौधों का लालन-पालन अपने बच्चों की तरह करें। आने वाले समय में पौधा वृक्ष का रूप लेगा और इसके फल हम सभी प्राप्त कर सकेंगे। इससे पर्यावरण की सुरक्षा में भी बहुत बड़ा योगदान होगा। इस अवसर पर मंच की सचिव निर्मला अग्रवाल, अंजना अग्रवाल, मधु पिलानिया , प्रमिला सराफ सहित अन्य मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











