फतुहां फोरलेन पर बाइक सवार से अपराधियों ने लूटी बाइक

ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने तीनों अपराधियों को ढूंढ निकाला

May 27, 2020 - 06:01
फतुहां फोरलेन पर बाइक सवार से अपराधियों ने लूटी बाइक

बख्तियारपुर से उपेंद्र सिंह की रिपोर्ट

बख्तियारपुर : फतुहा थाना क्षेत्र के नियाजीपुर फोरलेन पर अपराधियों ने बाइक लूट की वारदात को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार एक युवक बाइक से अपनी बहन को लेकर जा रहा था। तभी तीन की संख्या में अपराधियों ने हथियार के बल पर उसकी बाइक लूट ली। लेकिन उसी समय स्थानीय ग्रामीण वहां पर पहुंच गए और उनकी सहायता से एक अपराधी को पकड़ा गया। हालांकि लूट के तुरन्त बाद घटनास्थल पर थानाध्यक्ष मनीष कुमार दलबल के साथ पहुंच चुके थे। पुलिस को आता देख सभी अपराधी खेत में जा छुपे, लेकिन जब पुलिस ने अपराधियों को खेत में ढूंढ़ने का प्रयास किया तो अपराधी पास के ही तालाब में कूद गए। लेकिन पुलिस भी पुरे एक्शन में थी। तीनों अपराधियों को पुलिस ने तालाब में से ही धर-दबोचा। गिरफ्तारी के समय ग्रामीणों की इतनी भीड़ हो गई थी कि अपराधियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। अपराधियों की पिटाई होते देख बीच बचाव करने आये पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पटना सिटी चौक निवासी क्रमशः राहुल, राजा एवं बबलू है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि तीनों अपराधियों से पुछताछ की जा रही है एवं यह पता लगाया जा रहा है कि विगत कई लूटपाट में इनकी क्या संलिप्ता रही है एवं इनके अपराधिक इतिहास के बारे में पता लगाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0