फ्लाईओवर तथा रोड निर्माण कार्य में लापरवाही को लेकर डॉ रामानुज ने किया ऑनलाइन FIR

May 24, 2020 - 06:54
फ्लाईओवर तथा रोड निर्माण कार्य में लापरवाही को लेकर डॉ रामानुज ने किया ऑनलाइन FIR

बरही से बीरेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

बरही/चौपारण : सीपीआई नेता डॉ रामानुज कुमार ने जीटी रोड़ पर फ्लाईओवर तथा रोड निर्माण कार्य में घोर लापरवाही को लेकर संवेदक के खिलाफ ऑनलाइन FIR किया है। इस संबंध में डॉ रामानुज कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है। जिसमें लिखा है कि पिछले 6 महीने से जीटी रोड पर चौपारण बाजार में फ्लाईओवर तथा रोड चौड़ीकरण का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। चौड़ीकरण का कार्य संवेदक राज केसरी कंस्ट्रक्शन के द्वारा किया जा रहा है। रोड व फ्लाईओवर निर्माण के पूर्व अस्थाई रोड का निर्माण नहीं किया गया है। ना ही उसमें बीच रोड बनाई गई है। जिसके कारण कई जगहों पर रोड सकरा हो गया है। जिसे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।

इतना ही नहीं निर्माण संबंधी सामग्री का रख रखाव रोड के किनारे ही किया गया है तथा वहां पर कोई भी सावधान पट्टी नहीं लगाई गई है। पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है जिसके कारण धूल की मोटी सतह वातावरण में फैली रहती है। यहां की जनता में छाती रोग संबंधी बीमारियों का लक्षण देखा जा रहा है। रात को 11:00 बजे भी रोड तोड़ने का कार्य चलता रहता है जिसके कारण अनिद्रा कान में दर्द की बीमारी देखी जा रही है तथा बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो जाता है। जिसे अधिकांश लोग चिड़चिड़ा हो जा रहे हैं। निर्माण कार्य के दौरान सेफ्टी वर्कर मौजूद नहीं रहते हैं। पूर्णता राज केसरी कंस्ट्रक्शन के द्वारा रोड निर्माण के दौरान लापरवाही के कारण आम जिंदगी अव्यवस्थित हो गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0