बरही में मोदी आहार पहुंचा रहा है राहगीरों को राहत

May 23, 2020 - 08:51
बरही में मोदी आहार पहुंचा रहा है राहगीरों को राहत

बरही से बीरेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

बरही : बरही चौक पर मोदी आहार के तहत दूसरे प्रदेश से आ रहे प्रवासियों के लिए भोजन की व्यवस्था भाजपा द्वारा की गई है। जिसका सफल संचालन ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व कोरेण्टाइन जिला प्रभारी पप्पू चंद्रवंशी, व्यवस्था प्रभारी रितेश गुप्ता, कोरेण्टाइन जिला प्रभारी रंजीत चंद्रवंशी द्वारा किया जा रहा है। इस संबंध में श्री चन्द्रवंशी ने कहा कि मोदी आहार राहगीरों प्रवासी मजदूरों को बहुत राहत दे रहा है। वहीं भोजन व्यवस्था से संबंधित जानकारी कोरेण्टाइन प्रभारी रंजीत चंद्रवंशी, पप्पू चंद्रवंशी, रितेश गुप्ता से मोदी आहार के व्यवस्था से संबंधित जानकारी लिया। जबकि भोजन वितरण के क्रम में सुनील साहू ने कहा कि भाजपा गरीब मजदूरों व राहगीरों को देखते हुए प्रदेश के कई स्थानों पर मोदी आहार का वितरण कर रही है। हाइवे पर आने जाने वाले प्रवासी मजदूरों के मदद को भाजपा की टीम कार्यरत है। बरही चौक स्थित मोदी आहार के तहत हर एक भूखे को खाना और प्यासे को पानी देने का कार्य किया जा रहा है। जिससे राहगीरों को बड़ी राहत मिल रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0