बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों की समस्यायों के समाधान के लिए प्रबंधन से मिले कांग्रेस विधायक और नेता

बिरसा-कृषि-विश्वविद्यालय

Jun 18, 2020 - 05:44
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों की समस्यायों के समाधान के लिए प्रबंधन से मिले कांग्रेस विधायक और नेता

रांची : कांग्रेस पार्टी के महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह एवं झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने आज बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के डीन एमएस यादव, डीएसडब्ल्यू, चीफ वार्डन से मुलाकात की। इस दौरान बिरसा एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी के हॉस्टल की दयनीय स्थति, छात्रों की समस्याओं एवं अन्य शैक्षणिक वातावरण को लेकर विश्वविद्यालय प्रबंधन को अवगत कराया गया। इसके उपरांत वार्डेन से मुलाकात कर हाॅस्टल का जाएजा लिया गया।
इस मौके पर महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के प्रति कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण आज विश्वविद्यालय की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। पूर्व सरकार की गलत नीतियों के कारण कृषि स्नातक छात्रों के समक्ष बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न हो गई है।
मौके पर झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि झारखंड में कृषि क्षेत्र को विकसित करने की आवश्यकता है। इसके लिए विश्वविद्यालय स्तर पर कृषि वैज्ञानिक एवं उन्नत तकनीक जरूरी है। उन्होंने बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के होस्टल की दयनीय हालत पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय झारखंड की शान है।
एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अमरजीत ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से आने वाले समय में वरीय पुलिस अधीक्षक से मिल कर पुलिस पिकेट की मांग भी करेंगे ।
इस मौके पर एनएसयूआई के अमरजीत सिंह, राजीव चौसिया मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0