बिहार में खतरे के निशान से पार पहुंचीं गंगा, पटना समेत बिहारवाले 12 अगस्त तक रहें सतर्क

गंगा बेसिन में अगले कुछ दिनों में बाढ़ से हालात बिगड़ सकते हैं। गंगा नदी ही नहीं कई और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोन और पुनपुन दोनों का जल स्तर बढ़ रहा है

Aug 10, 2021 - 06:24
बिहार में खतरे के निशान से पार पहुंचीं गंगा, पटना समेत बिहारवाले 12 अगस्त तक रहें सतर्क

पटना : बिहार के गंगा बेसिन में अगले कुछ दिनों में बाढ़ से हालात बिगड़ सकते हैं। गंगा नदी ही नहीं कई और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोन और पुनपुन दोनों का जल स्तर बढ़ रहा है। इस बीच 12 अगस्त तक बारिश की संभावना नजर आ रही है। राजधानी पटना से लेकर बक्सर तक सूबे के कई जिलों में गंगा नदी उफान पर हैं। इसका जलस्तर खतरे के निशान को काफी हद तक पार कर गया है। जिसके चलते पटना, भागलपुर और मुंगेर के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूर्वी बिहार के खगड़िया और कटिहार जिलों में भी गंगा के बेसिन में रह रहे लोग परेशान हैं। यहां भी बाढ़ जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं। वहीं सूबे कई इलाकों में 12 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। ऐसे में लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है।
वहीं गंगा के बढ़ते जलस्तर बक्सर में खतरे के निशान से 31 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। दीघा में नदी का पानी लाल निशान से 41 सेंटीमीटर ऊपर और पटना शहर के गांधी घाट पर 98 सेंटीमीटर ऊपर चला गया। वहीं पटना जिले के हाथीदाह में गंगा नदी 88 सेंटीमीटर के ऊपर बह रही थीं। मुंगेर और भागलपुर में भी गंगा लगातार उफान पर बनी हुई हैं। फरक्का से लगभग 50 किमी पश्चिम में कहलगांव के पास ये खतरे के निशान से 71 सेमी ऊपर पहुंच गईं.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0