जिला कार्यसमिति भाजपा का एक दिवसीय बैठक सम्पन्न

Jul 5, 2022 - 10:33
जिला कार्यसमिति भाजपा का एक दिवसीय बैठक सम्पन्न

अमरेन्द्र कुमार सिंह

गया । जिला कार्यसमिति गया भाजपा का मानपुर के होटल देवरानी में एक दिवसीय बैठक हुआ, जिसमें प्रत्येक मंडल में मंडल कार्यसमिति से एक पदाधिकारी को एक पेड़ लगाना है । 7 जुलाई तक इसके बाद प्रत्येक मंडल कार्यसमिति को अपने मंडल क्षेत्र में एक बैठक रखना है, 16 से 18 जुलाई तक तीन दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति का प्रशिक्षण बोधगया में आयोजन किया जाएगा, एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपती मुम 5 जुलाई को पटना आ रहे हैं, सभी एनडीए के मंत्री, विधायक से मिलेंगे साथ ही 12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करने पटना आ रहे हैं सभी जानकारी बैठक की अध्यक्षता कर रहे धनराज शर्मा ने दिया । मुख्य अतिथि औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया । हरि मांझी पूर्व सांसद राम जी मांजू, पूर्व सांसद श्यामदेव पासवान, पूर्व विधायक क्षितिज मोहन सिंह, चुन्नू सिंह, रंजीत सिंह, विनोद सिंह, दुखन पटवा एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0