बिहार में बह रही सत्ता परिवर्तन की बयार : सुबोधकांत सहाय

Jun 6, 2024 - 08:28
बिहार में बह रही सत्ता परिवर्तन की बयार : सुबोधकांत सहाय

पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा कि इस बार बिहार में सत्ता परिवर्तन की बयार बह रही है। बिहार की जनता भाजपा -जदयू गठबंधन की सरकार की कार्यशैली से नाराज है। नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार का बेड़ा गर्क किया है। श्री सहाय बुधवार को बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव में कांग्रेस और महागठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार में तन -मन से जुट जाने का आह्वान किया। श्री सहाय ने कहा कि इस बार बिहार की जनता बदलाव चाह रही है। भाजपा और नीतीश कुमार की जन विरोधी नीतियों से बिहार में बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। राज्य में विधि-व्यवस्था की स्थिति खराब है। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के प्रति नीतीश कुमार हमेशा उदासीन रवैया अपनाते रहे हैं। नतीजतन बिहार का अपेक्षित विकास संभव नहीं हो सका। विकास के नाम पर सिर्फ कागजी घोड़े दौड़ाए जाते रहे। धरातल पर कुछ भी ठोस काम नहीं हुआ। इस बार बिहार की जनता ने चुनाव में भाजपा और नीतीश कुमार को धूल चटाने का निर्णय ले लिया है। श्री सहाय ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0