ब्राह्मण समाज को एकजुट होने की जरूरत : प्रमोद कुमार पांडे

श्री परशुराम इंटरनेशनल संगठन के कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

Oct 30, 2020 - 11:17
ब्राह्मण समाज को एकजुट होने की जरूरत : प्रमोद कुमार पांडे

रांची। श्री परशुराम इंटरनेशनल संगठन, रांची के पदधारियों की बैठक शुक्रवार को अशोक नगर स्थित मंदिर मार्ग में प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सारस्वत की अध्यक्षता में हुई।
संगठन के महामंत्री ज्ञानदेव झा ने बैठक का संचालन कर सभी पदाधिकारियों का सभा में परिचय कराया।
सभी उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए अध्यक्ष प्रमोद सारस्वत ने कहा कि हमारा उद्देश्य ब्राह्मण समाज को एकजुट कर एक मंच पर लाना है। शिक्षा के साधन गरीब ब्राह्मणों के लिए उपलब्ध कराना है तथा उनकी परेशानियों को दूर करना तथा आर्थिक रूप से उनको मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि समाज की मदद किसी भी तरह किसी भी रूप में हो तथा हम समाज को जोड़ने का कार्य करें, यही हमारा उद्देश्य है।
राष्ट्रीय महामंत्री प्रमोद कुमार पांडेय ने कहा कि पूरे समाज का डाटा तैयार करना है, पूर्ण कार्य समिति का विस्तार करना, युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के अध्यक्ष द्वारा कार्य समिति का विस्तार करना समाज के लोगों के बीच कार्यों का वितरण कर सभी क्षेत्रों में समाज के विकास में पूर्ण सहयोग करना है।
उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट करने का संकल्प लेना मुख्य उद्देश्य है।
युवा मोर्चा के अध्यक्ष पवन दुबे ने कहा कि समाज आर्थिक रूप से कमजोर है। शैक्षणिक रूप से हम भटक भी चुके हैं। जो हमारे कमजोर होने का मूल कारक है। इसमें सुधार की जरूरत है।
बैठक में सभी लोगों ने अपने अपने सुझाव रखे ।
धन्यवाद ज्ञापन सचिव संजीव चौधरी ने किया ।
बैठक में मुख्यरूप से राष्ट्रीय महामंत्री प्रमोद कुमार पांडे, प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सारस्वत, महामंत्री ज्ञानदेव झा, उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ला, युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन दुबे, सचिव संजीव चौधरी ,उमा नाथ मिश्रा, प्रवक्ता लक्ष्मीचंद दीक्षित, नलिनी कांत पाठक, कोषाध्यक्ष संजीव मिश्रा, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, कार्यालय प्रभारी आत्माराम द्विवेदी, सुरेश चंद्र मिश्रा, तेजस्वी पांडे उपस्थित थे। उक्त जानकारी संगठन के मीडिया प्रभारी अमित शर्मा ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0